लिपस्टिक लगाने से मना करने पर थी नाराजगी, 13 साल की बच्ची ने बनाया खुद के अपहरण का प्लान

13 साल की बच्ची

13 Year Old Attempted Self Kidnapping: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक 13 साल की बच्ची के खुद के अपहरण की प्लान बनाने की घटना सामने आई है। फ़ोन पर बात करने, लिपस्टिक लगाने से माँ द्वारा मना करने पर नाराज़ होकर रची साज़िश। बच्ची ने घर पर धमकी भरा नोट भी छोड़ा जिसमें फिरौती की रकम 15 लाख रुपये लिखी थी।

जबलपुर में 13 साल की बच्ची ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। दोस्तों से बात करने, लिपस्टिक लगाने, फोन पर बात करने और पढ़ाई को लेकर डांटा था मां ने। इस से नाराज़ होकर रची खुद के अपहरण की साजिश। ये घाटना रविवार को जबलपुर के खमरिया के प्रियदर्शिनी कॉलोनी में हुई। घटना का पर तब चला जब मां को घर में एक पेज मिला जिसमें बच्ची के पास होने और फिरौती की रकम लिखी थी जिसके लिए 15 दिन का समय दिया गया था। अपहरण के साज़िश से लेकर नोटिस तक सारी चीजें बच्ची ने खुद प्लान की थी।

किराए पर कमरा ढूंढ रही थी बच्ची

पुलिस की तहकीकात में पता चला कि बच्ची सदर इलाके में आसपास ही किराए से घर ढूंढ रही थी। बच्ची को ढूंढने के लिए मां और नानी से आसपास पूछताछ की जिसके कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया जिसके 5 घंटे के अंदर ही बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया।

पुलिस ने तुरंत तलाश जारी की

नोट मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मां-बाप ने सोचा कि कोई सच में बच्ची को अगवा कर ले गया है। पुलिस ने बच्ची की खोजबीन के लिए टीमें बनाई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और रिश्तेदारों से संपर्क किया गया। देर शाम पुलिस को पता चला कि बच्ची पास ही एक जान-पहचान वाले के घर छुपी हुई है।

बच्ची को सुरक्षित बरामद किया

पुलिस टीम ने उस घर पर दबिश दी और बच्ची को सही-सलामत बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मां की डांट उसे बुरी लगी थी, इसलिए उसने डराने के लिए ये योजना बनाई। उसका इरादा अपहरण या वसूली का नहीं था, बल्कि मां को सबक सिखाना था।

बाल मनोविज्ञानी से काउंसलिंग कराई जाएगी

पुलिस ने बच्ची को समझाया और माता-पिता को चेतावनी दी कि बच्चों पर ज्यादा दबाव न बनाएं। अधिकारियों ने कहा कि इस उम्र में बच्चे संवेदनशील होते हैं और छोटी-छोटी बातें उन्हें बड़ा कदम उठाने को उकसा सकती हैं। फिलहाल बच्ची को काउंसलिंग के लिए बाल मनोविज्ञानी के पास भेजा जाएगा, ताकि वह मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके।