भोपाल डीसीपी रियाज़ इक़बाल का तबादला, मध्यप्रदेश में 30 आईपीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर

भोपाल (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस फेरबदल के तहत भोपाल डीसीपी रियाज़ इक़बाल को एसएसपी रेडियो भोपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, भोपाल, रीवा, झाबुआ, अलीराजपुर और कई जिलों में व्यापक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इन तबादलों को राज्य में पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने तथा अलग-अलग जिलों में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी लाने की कवायद माना जा रहा है।

भोपाल, रीवा, झाबुआ, अलीराजपुर और अन्य जिलों में बड़े बदलाव

रीवा एसपी विवेक सिंह को भोपाल डीसीपी ज़ोन-2 बनाया गया, वहीं शैलेंद्र सिंह चौहान को रीवा का एसपी और कुमार प्रतीक को भोपाल डीसीपी नियुक्त किया गया है। झाबुआ का नया एसपी शिवदयाल को बनाया गया है और अलीराजपुर का जिम्मा रघुवंश कुमार सिंह को सौंपा गया है। भोपाल ग्रामीण एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा को 23वीं एसएएफ का कमांडेंट नियुक्त किया गया।

उमरिया में एआईजी विजय भगवानी को एसपी बनाया गया, जबकि बैतूल एसपी निश्छल झारिया को 5वीं एसएएफ का कमांडेंट नियुक्त किया गया। सीधी में रेल इंदौर एसपी संतोष कोरी को भेजा गया है। नर्मदापुरम के एसपी गुरकारन सिंह को 24वीं एसएएफ का कमांडेंट बनाया गया और पन्ना एसपी साई कृष्णा थोता को नर्मदापुरम का नया एसपी नियुक्त किया गया।

सतना एसपी अशुतोष को भोपाल डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई, जबकि भोपाल डीसीपी हंसराज सिंह को सतना का एसपी नियुक्त किया गया। उमरिया एसपी नवोदिता नायडू को पन्ना का एसपी बनाया गया है। श्योपुर एसपी वीरेंद्र जैन को बैतूल का एसपी और एआईजी संजीव कुमार सिन्हा को 14वीं एसएएफ का कमांडेंट बनाया गया।

झाबुआ एसपी पदम विलोचन शुक्ला को रेल इंदौर का एसपी, अलीराजपुर एसपी राजेश व्यास को इंदौर डीसीपी और मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को श्योपुर का एसपी बनाया गया। भोपाल डीसीपी संजय कुमार अग्रवाल को एआईजी पुलिस अकादमी भौरी भेजा गया है, जबकि 36वीं एसएएफ कमांडेंट अवधेश प्रताप सिंह को मैहर का एसपी बनाया गया। सीधी एसपी रवींद्र वर्मा को खरगोन भेजा गया और हरदा एसपी अभिनव चौकसी को भोपाल डीसीपी बनाया गया।

एएसपी स्तर पर भी कई तबादले किए गए। भोपाल डीसीपी शशांक को हरदा का एसपी बनाया गया, जबकि छिंदवाड़ा एएसपी आयुष गुप्ता को जबलपुर एएसपी और छतरपुर एएसपी विदिता दागर को ग्वालियर का एएसपी नियुक्त किया गया। इन फेरबदल से न केवल राजधानी बल्कि अन्य जिलों के पुलिस प्रशासन में भी नई जिम्मेदारियां और कार्यशैली का समावेश होगा।