मध्य प्रदेश राज्य में होशंगाबाद जिले का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव प्रेमियों को कोर क्षेत्र की सफारी के लिए भारी बारिश के कारण, इस साल 11 अक्टूबर तक रुकना होगा।
सितंबर के आखिरी सप्ताह में हुई भारी बारिश से मढ़ई और चूरना कामती रेंज के कच्चे वन ट्रैक (सड़कें) जीप की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश का अनुमान लगाया है इसलिए कोर क्षेत्र के गेट (मढ़ई और चूरना) 1 अक्टूबर के बजाय अब 11 अक्टूबर को खुलेंगे, जो मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा और 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच जिन पर्यटकों ने सफारी बुक किए है उनको रिफंड मिलेगा।
अन्य क्षेत्र: STR में बफ़र ज़ोन की सफारी और पचमढ़ी पर्यटन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
STR 70 से अधिक बाघों, तेंदुओं, बाइसन (जंगली भैंसे), हिरण और अन्य प्रजातियों का घर है। यहाँ तवा बांध के बैकवाटर में नाव की सवारी जैसे अनूठे अनुभव भी उपलब्ध हैं।