संघ शताब्दी वर्षपर प्रदेश भर में निकले आरएसएस के पथ संचलन
भोपाल/ इंदौर,ब्यूरो। राष्टीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मध्य भारत प्रांत में रविवार को भी पथ संचलन निकाला गया। इंदौर और भोपाल में भी संचलन निकाले गए। इंदौर में 34 स्थानों (नगर) से 2 लाख स्वयंसेवक शामिल होने का दावा किया गया। संचलन में अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार कनाडिया क्षेत्र के पथ संचलन में शामिल हुए। वे स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष का संदेश भी देंगे।
इंदौर में कुछ स्थानों पर सुबह और कुछ जगह दोपहर बाद यानी करीब 3 व 4 बजे भी निकलेंगे। हर संचलन का रूट 3 से 4 किमी का रहेगा। आगे घोष दल रहेगा, इसके पीछे स्वयंसेवक कतार में चलेंगे। संचलन के दौरान स्वयंसेवक सिर पर काली टोपी, सफेद शर्ट, खाकी पेंट, बेल्ट, सफेद मोजे में नजर आए।वहीं भोपाल में इससे पहले विजयादशमी पर भी पथ संचलन निकाला गया था।
इस बार संघ ने मंडलों और बस्तियों में पथ संचलन निकालने का तय किया है। तीन चरणों में पथ संचलन मध्य प्रांत के सभी मंडलों और बस्यिों में निकाला जाएगा। रविवार को इसका दूसरा चरण है। संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत पांच जिलों के 26 नगर और 6 खंड में तीन चरणों में पथ संचलन निकाला जाएगा। तीसरा चरण अगले रविवार को होगा। तीनों चरणों मे बस्ती और मंडल स्तर पर 373 में संचलन कार्यक्रम आयोजित होना है। भोपाल में सुभाष नगर, भोपाल मेमोरियल अस्पताल, विश्वकर्मा नगर, टीला, सिंधी कॉलोनी, कैंची छोला, भानपुर, शिवनगर, पीपुल्स वर्ल्ड सहित कई क्षेत्रों में पथ संचलन निकाला गया।