इजरायल और हमास की पीस प्लान पर सहमति

इजरायल और हमास अमेरिका की मध्यस्थता के बाद शांति समझौते के पहले चरण के लिए सहमत हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, यह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व का भी प्रतिबिंब है। हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचने से उन्हें राहत मिलेगी तथा स्थायी शांति का रास्ता खुलेगा। ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तुत एक समझौते के तहत इजरायल और हमास ने गाजा में लड़ाई रोकने तथा कुछ बंधकों एवं कैदियों को रिहा करने पर सहमति व्यक्त की है। यह समझौता दो साल से जारी विनाशकारी युद्ध में पिछले कुछ महीनों में सबसे बड़ी सफलता है। गुरुवार को मिस्त्र में इस समझौत पर हस्ताक्षर किए गए। बता दें कि अमेरिकी राष्टÑपति ट्रंप ने इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते की घोषणा की है, जिस उन्होंने मजबूत, स्थायी और अनंतकालीन शांति की दिशा में पहला कदम बताया। ट्रंप ने यह ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर की। ट्रंप ने लिखा, मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इजरायल और हमास ने हमारे शांति योजना के पहले चरण पर सहमति दी है। इसका मतलब है कि सभी बंधक जल्द ही रिहा किए जाएंगे, और इजरायल अपनी सेनाओं को एक निर्धारित रेखा तक वापस ले लेगा। यह मजबूत, स्थायी और अनंतकालीन शांति की दिशा में पहला कदम है। सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा।