भोपाल में श्रेणी मिलन का संयुक्त पथ संचलन, इंदौर में बाल स्वयंसेवकों ने किया कदमताल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में रविवार को भी पथ संचलन का आयोजन किया गया। भोपाल और इंदौर विभागों में हजारों स्वयंसेवक कदमताल कर रहे हैं। भोपाल में शाम को चार बजे संघ का श्रेणी मिलन का संयुक्त पथ संचलन आयोजित होगा। वहीं इंदौर में बाल स्वयंसेवक सुबह से ही एक साथ कदमताल करते हुए शहर में निकले। शताब्दी वर्ष में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में पहले चरण के कार्यक्रम रविवार को पूरे हो जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण नंवबर में शुरू होगा।

इंदौर में रविवार को 40 पथ संचलनों का आयोजन हुआ। खासबात यह है कि यहां पर बाल स्वयंसेवक भी बढ़ी संख्या में पथ संचलन में शामिल हुए। इंदौर में सुबह कन्या शाला मैदान राऊ, बंगाली चौराहा, धार रोड, नगर निगम झोन एक में किला मैदान से पथ संचलन निकाला गया। जिसमें हजारों स्वयसेवक शामिल हुए। वहीं शाम को सुगनीदेवी कॉलेज, नंदा नगर में शाम को पथ संचलन निकाला जाएगा। इसी तरह भोपाल में सुबह कई स्थानों पर पथ संचलन निकाला गया। इसमें अयोध्या नगर के अहिंसा विहार बस्ती में निकला।