कुबेर-गागर से खाद्य विभाग के अफसरों की मिलीभगत, सिर्फ छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई

प्रदेश टुडे, भोपाल: त्योहारों के सीजन में भी खाद्य विभाग के अफसर मिलीभगत और लापरवाही कर रहे हैं। प्रदेश टुडे लगातार खाद्य पदार्थों की जांच नहीं किए जाने संबंधी खबर प्रकाशित कर रहा है। मिलावट और गंदी मिठाइयों के मामले उठे तो खाद विभाग ने जांच तो शुरू की, लेकिन छोटे-छोटे दुकानदारों पर। अमले ने कई दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए हैं। लेकिन बड़े नाम गागर, कुबेर डेयरी को नहीं देखा। हाल ही में न्यू मार्केट स्थित गागर स्वीट्स पर गंदगी के बीच मिठाई पैकिंग, कर्मचारी के थूकने का वीडियो सामने आया है। कुबेर डेयरी पर मिठाईयों में मक्खी और पेटीज में कीड़े मिले, लेकिन खाद्य विभाग का अमला यहां जांच करने नहीं पहुंचा, जबकि सबसे ज्यादा शिकायत इन्हीं की हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव के पास तो गागर और कुबेर डेयरी के फोटो वीडियो भी पहुंचे हैं, लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। मिलीभगत का आलम यह है कि अब अधिकारी शिकायतों से संबंधित फोन कॉल तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। दीपावली को सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अमले ने अब मावा मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेना शुरू किए हैं। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिल पाएगी, यह असली हैं या नकली, इसका खुलासा भी फिलहाल नहीं हो सकेगा।

कुबेर-गागर से खाद्य विभाग केअफसरों की मिलीभगत, सिर्फ छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई इस मामले को लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से बात करने की कोशिश की तो उनसे चर्चा नहीं हो सकी। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव भी अब कॉल रिसीव नहीं कर रहे…।