दीपावली करीब, राजधानी में सज रहा पटाखों का बाजार

प्रदेश टुडे संवाददाता, भोपाल: दीपावली करीब है। इसलिए राजधानी में मार्केट सजने लग हैं। खाद्य सामग्री के साथ ही पटाखा मार्केट भी सजने की तैयारी में है। गौरतलब है कि तय स्थानों पर विद्युतीकरण का काम शुरू हुआ।लायसेंस भी तय कर दिए गए हैं। शहर में कुल सात जगह पटाखा बाजार लगेंगे। कुल 932 पटाखा दुकानों को लायसेंस दिया गया है। इन्हें 50 केजी का लायसेंस मिला है। 15 अक्टूबर तक संबंधित नजूल एसडीएम कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से लायसेंस आवंटित कर दिए जाएंगे।

16 अक्टूबर से दुकानें लगनी शुरू हो जाएंगी। कलेक्टर ने यहां दुकानदारों-कारोबारियों को सुरक्षा को व्यवस्था बनाए रखने का कहा गया। बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में लगने वाले बाजार का 30 साल बाद स्थान बदलेगा। बिट्टन मार्केट पटाखा व्यवसायियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर मैदान ही आवंटित करने का अनुरोध किया, लेकिन इसे टाल दिया गया। इस बार ज्यादा डिमांड सुतली बम और रॉकेट की है, जिनकी बाजार में 30 से अधिक वैरायटी उपलब्ध हैं।

इनके अलावा, पारंपरिक पटाखे जैसे चकरी, मल्टी-शॉट केक्स, बच्चों के पटाखे, अनार, फुलझड़ी और छोटे बम भी बिक रहे हैं। यह सभी ग्रीन पटाखे हैं। जो कम प्रदूषण करते हैं। इनकी आवाज निर्धारित सीमा (125 डेसीबल) के अंदर है। रस्सी बम जैसे तेज आवाज वाले पटाखों पर प्रतिबंध है

इन क्षेत्रों में मिले गोदाम के लाइसेंस

जमुनिया झीर 12
सनसिटी गार्डन 04
माधव आश्रम बैरागढ़ 01
वृन्दावन गार्डन01

500 केजी के 15 लायसेंस

बैरसिया रोड 03
होशंगाबाद रोड 09
भानपुर चौराहा 01
बैरसिया01
परवलिया रोड 01

क्षेत्रवार दुकानों को लायसेंस

हुजूर64
कोलार180
बैरसिया188
बैरागढ़110
गोविन्दपुरा190
टीटीनगर80