प्रदेश टुडे संवाददाता, भोपाल: बरकतउल्ला विवि ने पीएचडी में नामांकन करने वाले विद्यार्थियों को पात्रता के बंधन से मुक्त कर दिया है, साथ ही नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिन बढ़ा दी है। अब यूजीसी नेट और जूनियर रिसर्च फैलोशिप विद्यार्थी 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। 10वीं, 12वीं और पीजी अंतिम वर्ष की अंकसूची, नेट स्कोर कार्ड, माइग्रेशन, पहचान पत्र, पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म की प्रति और नामांकन के लिए भरे गए फॉर्म की प्रति की देना होगी। आवेदन करने के दो दिन सभी डॉक्यूमेंट की एक हार्ड कॉपी बीयू में जमा करना होंगे। इसके बाद उनका नामांकन पंजीकृत कर जारी किया जाएगा।
प्रोफसरों को एरियर की राशि नहीं दी तो प्राचार्यों से होगी ब्याज की वसूली उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) ने प्रदेश के करीब चार हजार प्रोफेसरों को 10 हजार एजीपी के एरियर भुगतान के लिए आदेश जारी किया है। तय समय में भुगतान नहीं करने पर संबंधित प्राचार्यों से 6 प्रतिशत ब्याज सहित राशि वसूली की जाएगी। शासन ने सभी कार्यरत और सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को दिसंबर तक 10 हजार एजीपी एरियर की पहली किस्त का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा आयुक्त को भेजनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव वीरन सिंह भलावी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में जारी आदेशों में 1 अप्रैल और 28 अप्रैल के अनुसार प्रोफेसरों को 10 हजार एजीपी की राशि प्रदान की जानी है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि 23 नवंबर तक आदेशानुसार भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारी की पूरी जिम्मेदारी होगी।