ग्राहक बोले-गागर पर हर बार मिली बासी मिठाई, 2 घंटे में ही नमकीन स्वाद के साथ बदबूदारहो गई रसमलाई…

गूगल रिव्यूज में खुल रही गागर स्वीट्स की क्वालिटी की पोल

प्रदेश टुडे भोपाल। राजधानी में त्योहार के समय मिठाई दुकानों पर भारी भीड़ है, लेकिन गूगल रिव्यूज में कई ग्राहक गागर स्वीट्स जैसी नामी दुकानों में बिक रही मिठाई और अन्य खाद्य सामग्रियों की खराब गुणवत्ता की पोल खोल रहे हैं। गागर स्वीट्स के ग्राहकों ने रिव्यूज में लिखा है कि गागर पर हर बार बासी मिठाई मिली। एक ग्राहक ने बताया कि 2 घंटे में ही रसमलाई नमकीन स्वाद के साथ बदबूदार हो गई। इस सबके बीच प्रदेश टुडे ने जब गागर की हकीकत जानी तो यहां गंदगी के बीच मिठाई पैक हो रही थी। कर्मचारी वहीं थूक रहा था। इधर, खाद्य विभाग के अधिकारी सब कुछ जानकर अनजान हैं और कार्रवाई से बच रहे हैं।