कोलार : 2 गाड़ियों की भिड़ंत,1 की मौत, कटर से काटकर निकाला शव

भोपाल: कोलार इलाके में आज सुबह तड़के तेज रफ्तार डिवाडर से टकरते हुए दूसरी कार में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कटर से कार को काटकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैरागढ़ चीचली के पास आज सुबह एक तेज रμतार डिवाइटर से टकारते हुए सामने आ रही दूसरी कार में जा घुसी। गाड़ियों की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी नाजुक होना बताई जा रही है। बताया जाता है कि कार के क्षतिग्रस्त होने के कारण गेट लॉक हो गए थे, और पुलिसकर्मियों ने कटर से काटकर युवक के शव को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर सकी है।