भोपाल। बिहार ही नहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी महापर्व छठ की धूम है। सूर्य की उपासना के पर्व छठ की शुरूआत हो चुकी है। इसे लेकर दोनों ही प्रदेशों में व्यापक तैयारी की गई है। मप्र की राजधानी भोपाल में रहने वाले भोजपुरी समाज के करीब तीन लाख लोग आस्था और धूमधाम से छठी मैया की पूजा करेंगे। इसके अलावाअन्य जिलों में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिलेगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी लाखों लोग छठ पर्व मनाएंगे। यहां छठ का सबसे बड़ा आयोजन बिलासुपर में देखने को मिलता है।
पूजा के बाद बिहार जाएंगे सीएम डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
अब छठ पूजा के बाद बिहार चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। बताया जाता है कि अब उनका अगला दौरा 29 अक्टूबर और होगा। इसके बाद वे 31 अक्टूबर को बिहार में प्रचार के लिए जाएंगे। इन दोनों दिनों वे आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगें और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।