MP ऑनलाइन संचालक फायरिंग मामले में आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित,4 टीमें कर रही सर्चिंग

भोपाल: हाई सिक्युरिटी जोन राजभवन के पास एमपी ऑनलाइन की शॉप चलाने संचालक पर फायरिंग करने वाला बदमाश के खिलाफ दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं अब राशि दस हजार से बढ़ाकर बीस हजार रुपए की जा रही है। साथ ही पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में मुरैना, झांसी और ग्वालियर में डेरा डाले हुए हैं।

पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अरेरा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक फाइन इंक्लेव बीमाकुंज कोलार निवासी गोपाल विजयवर्गीय(45) राजभवन के पास शॉप नंबर 12 रोशनपुरा में श्रीश्याम ऑनलाइन एण्ड ई-टिकट नाम से शॉप चलाते हैं। शुक्रवार शाम उनका बेटा श्याम विजयवर्गीय भी शॉप का काम देखता है।

तभी आरोपी दीपेंद्र गुर्जर आया और क्यूआर कोड में तीस हजार रुपए की रकम ट्रांसफर करने के बाद वह विवाद करने लगा। इतना ही नहीं उसने लायसेंसी गन से फायरिंग कर दी थी। आरोपी दीपेंद्र गुर्जर भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह गुर्जर का ड्रायवर था। आरोपी दीपेंद्र भाजपा लोकेंद्र गुर्जर की लायसेंसी बंदूक और गाड़ी बिना अनुमति लेकर गया था। डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है, और इनाम की राशि बढ़ाने पर प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ अफसरों को भेजा गया है। उनकी तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।