प्रदूषण ने बिगाड़ी शहर के तालाबों की सेहत प्रवासी पक्षियों के प्रजनन पर होगा असर

भोपाल: राजधानी में नगर निगम और प्रशासन द्वारा तमाम प्रयासों के बावजूद तालाबों की सेहत नहीं सुधर रही है। प्रदूषण के कारण पानी की गुणवत्ता खराब हो गई है। इससे आने वाले अप्रवासी पक्षियों के प्रजनन पर असर होगा।

गौरतलब है कि राजधानी में प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन ये जिन तालाबों में उतरेंगे वे प्रदूषण की चपेट में है। इसका असर इनके प्रजनन पर होगा। इनकी संख्या कम हो सकती है। सर्दी के दौरान राजधानी में सौ से अधिक प्रजातियों के तीस हजार से ज्यादा पक्षी आते हैं। मौसम बदलते ही शहर में परिंदों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर के आसपास कुछ पक्षी नजर आए हैं। ये दूसरे प्रदेशों से आए हैं। एक माह बाद विदेशी पक्षियों की संख्या ज्यादा होगी। पानी की खराब गुणवत्ता से इनके प्रजनन पर असर होगा। तालाबों के पानी की गुणवत्ता की लगातार मॉनीटरिंग तालाबों के पानी की गुणवता व में पानी की गुणवत्ता सही नहीं है। इसमें शाहपुरा में सबसे ज्यादा हालात खराब है।