मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े ट्रक में लगी आग, लगा जाम, रूट किया डायवट

भोपाल: एमपी नगर इलाके में स्थित मेट्रो स्टेशन के नीचे खडे ट्रक में कल देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही पूरा केबिन धुं-धुंकर जल उठा। आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठ गईं। इस वजह से एक ओर का रास्ता डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक रात में मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े ट्रक में रात करीब साढेÞ आठ बजे अचानक आग लग गई थी। आग लगनेकी खबर लगते ही आईएसबीटी और पुल बोगदा से दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद केबिन में लगी आग बुझाई जा सकी। प्रगति पेट्रोल पंप के पास मेट्रो स्टेशन के नीचे साइड वाली जगह पर ट्रक खड़ा था। ट्रक में सिर्फ केबिन था, जबकि बॉडी खुली हुई थी। इसी में अज्ञात वजह से आग लगी। पूरा केबिन जल गया। मौके पर पहुंचकर आग को काबू में पाया। जब ट्रक में आग लगी, तब केबिन में कोई नहीं था। यदि उसमें कोई सो रहा होता तो जनहानि भी हो सकती थी। मौके पर ट्रैफिक जाम की हालत को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर लिया, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।