भोपाल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल और म्यूजियम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय सम्मेलन (7 से 9 नवम्बर) संग्रहालयों की सामाजिक भूमिका, सामुदायिक सहभागिता और सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में याद किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन मानव संग्रहालय के ऑडिटोरियम में हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. केके बासा, डायरेक्टर जनरल, नेशनल मॉन्युमेंट अथॉरिटी एवं पूर्व महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, विशिष्ट अतिथि डॉ. एच. लूसी गेस्ट (यूके), Naira Mkrtchyan (आर्मेनिया), प्रो. नीरू मिश्रा (LTA अवॉर्ड विजेता) व अनुराग कुमार, महासचिव, MAI उपस्थित रहे।