सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटली के लोरेंजो मुसेटी को हराकर हेलैनिक चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया।
जोकोविच ने यह मैच 4-6, 6-3, 7-5 से जीतते हुए अपने करियर का 101वां एटीपी खिताब हासिल किया। करीब तीन घंटे चले इस फाइनल में जोकोविच को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। 38 साल और 5 महीने की उम्र में जोकोविच 1977 में केन रोजवॉल के बाद सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने कोई एटीपी खिताब जीता हो। यह इस सीजन (2025) का उनका दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जिनेवा ओपन जीता था। वहीं, केन रोजवॉल ने 1977 में हांगकांग ओपन का खिताब 43 साल 7 महीने की उम्र में खिताब जीता था।
चोट के कारण एटीपी फाइनल्स से बाहर
खिताब जीतने के कुछ ही समय बाद जोकोविच ने घोषणा की, कि कंधे की चोट के कारण वे अगले हμते होने वाले एटीपी फाइनल्स (ट्यूरिन) से हट रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-मुझे दुख है कि मुझे जारी चोट की वजह से टूर्नामेंट से हटना पड़ रहा है। लगातार दूसरी बार जोकोविच एटीपी फाइनल्स नहीं खेल पाएंगेजोकोविच सात बार के एटीपी फाइनल्स चैंपियन हैं। लगातार दूसरे साल यह टूर्नामेंट मिस करेंगे। फाइनल के बाद मुसेटी ने कहा, नोवाक, आपके बारे में ज्यादा कहने की जरूरत नहीं। आप अपनी उम्र में भी हमें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हर बार जब मैं आपके साथ कोर्ट पर होता हूं, मैं कुछ न कुछ सीखता हूं। हालांकि यह मुसेटी के लिए निराशाजनक रहा क्योंकि उन्होंने लगातार छठा फाइनल गंवाया है। उनके नाम दो एटीपी खिताब है। जो उन्होंने 2022 में जीते थे।