अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय: आर्यन को मिला राष्ट्रीय कालिदास सम्मान

भोपाल: अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के छात्र आर्यन साहू को राष्ट्रीय कालिदास चित्र-मूर्तिकला सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में चित्रकला विभाग के प्रतिभाशाली छात्र आर्यन साहू को मात्र 22 वर्ष की आयु में प्रतिष्ठित ‘कालिदास सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गौतम टेटवाल (राज्य मंत्री – कौशल विकास एवं रोजगार विभाग), सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह (IAS), तथा कालिदास अकादमी के निदेशक एवं विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ आर्यन साहू को 1,00,000 (एक लाख रुपये) की सम्मान राशि भी प्रदान की गई। आर्यन साहू ने इस उपलब्धि को अपने परिवार, शिक्षकों, मित्रों और कला के प्रति अपनी निष्ठा को समर्पित किया तथा कहा कि यह उनके जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. देव आनंद हिंडोलिया ने आर्यन साहू को इस उपलब्धि पर बधाई दी।