ब्रह्मचारी गिरीश ने कहा- हमें गर्व है कि हम भारतीय संस्कृतिके वाहक हैं

भोपाल: महर्षि महेश योगी संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव की रंगारंग शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए 426 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। ब्रह्मचारी गिरीश ने कहा कि आप यहां पर किसी प्रतियोगिता के लिए नहीं आए बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आए हैं। मनुष्य के जीवन में प्रत्येक क्षण प्रतियोगिता है लेकिन जब आप प्रतिदिन सुबह और शाम भावातीत ध्यान, सिद्धि एवं यौगिक फ्लाइंग का नियमित अभ्यास करते हैं तो इस प्रतियोगिता से आगे चलकर आप आत्म चेतना की सिद्धि प्राप्त कर लेते हैं जो कि आपको सिर्फ विजेता बनाती है और जीवन को आनंदमय बनाती है। हमें गर्व है कि हम सब भारतीय संस्कृति के वाहक हैं क्योंकि जो ज्ञान हमें गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती एवं महर्षि महेश योगी द्वारा मिला है।