मेंटेनेंस में लापरवाही, डेढ़ साल से निरीक्षण नहीं, नपेंगे बड़े इंजीनियर
भोपाल के केरवा डैम के ब्रिज के ऊपर बना सीमेंट क्रांक्रीट का स्लैब गिरने के मामले में इंजीनियरों की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। यह स्लैब यह गेट नंबर 8 के ऊपर बना था। इसका डेढ़ साल से निरीक्षणनहीं हुआ था और फाइलों में ही इसका रखरखाव किया जा रहा था। कल यह हादसा हुआ।
केरवा डैम का निर्माण भदभदा डैम से पहले हुआ था। भदभदा डैम साल 1965 में बना था। इस हिसाब से करीब 50 साल पुराना बताया जा रहा है। केरवा डैम से भोपाल के कोलार इलाके में पानी की सप्लाई होती है। वहीं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर अब बात करने से भी कतरा रहे हैं। केरवा के इसी ब्रिज के ऊपर आसपास के गांव के लोग भी गुजरते हैं। कल भी कुछ लोग वहां से स्लैब गिरने के कुछसमय पहले ही वहां से निकले थे। थोड़ी से भी देर होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। बारिश के दौर हजारों लोग यहां आते हैं और ब्रिज के ऊपर से इधर से उधर आना जाना करते हैं और यह युवाओं का सेल्फी पाइंट भी शाम ढलते बन जाता था।