भोपाल: चूनाभट्टी इलाके में आज सुबह एक स्कूल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडेÞ लोडिंग ऑटो में घुस गई। हादसे में वैन चालक और दो स्कूली बच्चे घायल हो गए। वैन में बच्चों से भरी हुई थी, लेकिन राहत भरी खबर यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है। टीआई धर्मेंद्र मौर्य के मुताबिक एक निजी स्कूल की वैन क्रमांक एमपी 08 1304 आज सुबह करीब खड़े सात बजे बच्चो को स्कूल लेकर कोलार की ओर जा रही थी। तभी टर्निंग पाइंट पर वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खडेÞ लोडिंग ऑटो में घुस गई। हादसे में वैन चालक और आगे की सीट पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए।