आधीरात जिला हॉस्पिटल, रैन बसेरा पहुंचे छतरपुर कलेक्टर, बांटे कंबल

पूरा मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ आग का ही सहारा लोगो को राहत दे रहा है। छतरपुर में भी भीषण ठंड से लोगों का बुरा हाल है। लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ में रहते हैं गरीब मजदूर और मजबूर जो अक्सर खुले, कच्चे घरों, रैन बसेरे या सड़क किनारे रहते हैं। इन्हीं कोदेख आधीरात को छतरपुर कलेक्टर पार्थजैसवाल कार से कम्बल लेकर निकले पड़े और लोगों का हाल जानकर उन्हें राहत के लिए गर्म कम्बल ओढ़ाए। उन्होंने इसके साथ ही लोगों के लिए रैन बसैरा व अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

बस स्टैंड पर जाना लोगों का हाल

छतरपुर कलेक्टर इसके बाद एसडीएम अखिल राठौर,तहसीलदार पीयूष दीक्षित, CMO माधुरी शर्मा के साथ बस स्टैंड पहुंचे और यात्री प्रतीक्षालय में लोगों को गर्म कम्बल दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि शहर के चारों ओर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था के लिए सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया जाए। इसके बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल पन्ना रोड फुटपाथ पर रहने वाले लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनता से भी की अपील

कलेक्टर ने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में सहयोग करें और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद करें। कलेक्टर ने कहा, भीषण ठंड पड़ रही है, रैन बसेरा सहित स्थानों पर कम्बल दिए गए हैं। जिले की सभी नगरीय निकार को अलाव की पर्याप्त व्यावस्था के लिए निर्देंशित किया गया है। आम जनता से अपील है कि सामाजिक कार्या में सहयोग करें और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की सदद करें।