इंदैर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र जीतू पटवारी ने पूरीताकत झोंक दी है। पटवारी ने रविवार को इंदौर में होने वाले मार्च में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लाने के लिए अपने सहयोगी संगठन को जुटाया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी पदधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेवाओं को इंदौर बुलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी शुक्रवार से इंदौर में मौजूद हैं।
कांग्रेस रविवार को बड़ गणपति से राजवाड़ा चौक स्थित मां अहिल्याबाई होल्कर की प्रमिता स्थल तक पैदल मार्च निकालने जा रही है। राजवाड़ा पर श्रद्धाजंलि सभा होगी। जिसमें भागीरथपुरा में दूषित पानी से मरने वालों को श्द्धाजंलि दी जाएगी। पैदल मार्च के माध्यम से कां्रिेस की मांग करेगीकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पद से हटाया जाए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा लिया जाए। मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाए। मामले की न्यायिक जांच कर दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए। प्रदेश कांग्रेस ने इस पैदल मार्च को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का ज्याद से ज्यादा कार्यकर्ताओं कोइंदौर लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं युवा कांग्रेस, महिला कां्रिस, एनएसयूआई,सेवादल सहित अपने सभीविभागों के प्रमुखों के साथ ही उनके प्रदेश पदाधिकारियों को भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को यहां पर लाने को कहा है। कांग्रेस दूषित पेयजल का मुद्दा प्रदेश के हर शहर में ले जानाजाती है, ताकि यह प्रदेश व्यापी मुद्दा बन सके। इस कड़ी में उसे सबसे पहले इंदौर के इस पैदल मार्च में अपनी ताकत का अहसास करना है।