घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी में शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का जून वायदा अनुबंध 60 रुपये की कमी के साथ 1,54,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। दिन के कारोबार में यह 1,54,850 रुपये के उच्च स्तर और 1,54,651 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा।
दूसरी ओर, चांदी के मई वायदा अनुबंध में 1,593 रुपये की बढ़त के साथ 2,54,343 रुपये प्रति किलो पर शुरुआत हुई। कारोबार के दौरान यह 2,55,617 रुपये के उच्च स्तर और 2,54,155 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि दोनों कीमती धातुओं में सकारात्मक रुख देखा गया। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 4,862.70 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछले सत्र का बंद भाव 4,850.10 डॉलर प्रति औंस रहा। सोने ने इस साल 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ।