मानसून अपडेट: मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में आज तेज बारिश का अलर्ट

मंगलवार को मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।

इन पांच जिलों के अलावा गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली समेत करीब बीस जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में ढाई इंच से अधिक पानी गिर सकता है।

भोपाल, विदिशा, इंदौर, धार, उज्जैन, ग्वालियर और आसपास के कई अन्य जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।