उत्तरप्रदेश: टायर फटने के बाद खाई में गिरी कार, 4 की मौत

शुक्रवार की सुबह राजस्थान के दौसा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। उत्तर प्रदेश के आगरा से आए छह दोस्त खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे-148 पर रायसर थाना क्षेत्र में उनकी कार का टायर अचानक फट गया। तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।

इस भीषण हादसे में चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब छह बजे दौसा-मनोहरपुर मार्ग पर हुआ।

मृतकों के नाम

  • अतुल (35 वर्ष)
  • मुकुल जायसवाल (21)
  • रूपेश जाटव (25)
  • शिवा सिंह (20)

घायल

राहुल शर्मा (36) और अर्पित बंसल (20) को जयपुर के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीओ रामकिशन विश्नोई ने जानकारी दी कि कार तेज गति से जा रही थी। टायर फटने के बाद वाहन बेकाबू होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।सभी युवक आगरा के रहने वाले थे। वे बाबा श्याम के दर्शन-पूजन के बाद खुशी-खुशी घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ता उनके लिए आखिरी साबित हो गया। परिवारों में मातम का माहौल है। पुलिस जांच जारी रखे हुए है।