ट्रेन हादसे पर गरमाई सियासत: सपा का आरोप- भाजपा सरकार की ‘अव्यवस्था’ से गई जान।

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे कई श्रद्धालुओं की ट्रेन से कटकर हुई दुखद मौत पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी (SP) ने इस दर्दनाक घटना के लिए सीधे तौर पर  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर BJP सरकार को घेरा है। 

SP ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट कर भाजपा सरकार पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया ट्वीट मे ट्वीट SP का कहना है कि- 

 “यूपी के मिर्जापुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने जा रहे कई श्रद्धालुओं की ट्रेन से कटकर दुखद मौत हो गई। भाजपा सरकार में लगातार विभिन्न मौकों पर अनेकों अनगिनत श्रद्धालुओं की मौतें हो चुकी हैं और ये बेहद शर्मनाक और दर्दनाक है। भाजपा सरकार में कभी भी किसी भी त्यौहार, आयोजन की व्यवस्था समुचित ढंग से नहीं की जाती, जिसका परिणाम हैं ये अनगिनत मौतें। इसी भाजपा सरकार ने कुंभ में अनगिनत लोगों की जान अपनी अव्यवस्था से ले ली, सिर्फ झूठा प्रचार और हर धार्मिक आयोजन में भ्रष्टाचार ही इस सरकार का असली काम धंधा है।

साथ ही साथ पार्टी ने सरकार से मांग की है कि वह दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों और घायलों के परिजनों को तत्काल समुचित मुआवजा दे। यह बयान मिर्ज़ापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 से 8 श्रद्धालुओं की दुखद मौत के बाद आया है।