बुधवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने व चांदी के वायदा भाव में तेजी का सिलसिला जारी रहा। निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर बढ़ता दिख रहा है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अप्रैल वायदा अनुबंध सुबह 4,167 रुपये की मजबूती के साथ 1,43,079 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह अनुबंध 5,087 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,999 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। दिन में सोने ने 1,44,434 रुपये का उच्चतम स्तर और 1,43,079 रुपये का निचला स्तर छुआ।
इसी तरह चांदी के मई वायदा अनुबंध में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। यह अनुबंध 8,957 रुपये की बढ़त के साथ 2,32,898 रुपये पर खुला और बाद में 10,554 रुपये की मजबूती के साथ 2,34,495 रुपये पर कारोबार करता रहा। इस दौरान चांदी का उच्चतम स्तर 2,36,137 रुपये रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं में सकारात्मक रुख बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 4,571.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास और चांदी 73.44 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है।