अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर तेहरान उनकी हत्या का प्रयास करता है तो अमेरिका भारी जवाबी कार्रवाई करेगा। ट्रम्प ने दावा किया कि 1000 मिसाइलें पहले से ही ईरान पर निशाना साधकर तैयार रखी गई हैं।
ट्रुथ सोशल पर जारी अपने पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा कि ईरानी सरकार अगर उनकी हत्या या उसकी कोशिश की धमकी को अमली जामा पहनाती है तो हजारों अतिरिक्त मिसाइलें भी तुरंत दागी जाएंगी। उन्होंने सैन्य तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि सेना को आदेश दे दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर एक साल या उससे अधिक समय तक ईरान के विभिन्न इलाकों को पूरी तरह नष्ट करने की कार्रवाई की जा सकती है।
ट्रम्प ने ईरान को अपना नंबर एक दुश्मन बताया और कहा कि लंबे समय से वे ईरानी साजिशों के निशाने पर हैं। यह बयान खामेनेई की अंतिम यात्रा के दौरान लगे नारों और कुछ बैनरों के बाद आया है, जिनमें ट्रम्प के खिलाफ नफरत भरे संदेश थे।