रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले मध्य प्रदेश में सीएनजी महंगी हो गई है। राजधानी भोपाल में थिंक गैस ने शनिवार सुबह से दाम 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। अब डीलरशिप वाले स्टेशनों पर रेट 97.50 रुपये किलो और कंपनी के अपने पंपों पर 97 रुपये किलो हो गया है।
थिंक गैस भोपाल के साथ राजगढ़ और शिवपुरी में भी गैस की आपूर्ति करती है। शहर में कंपनी के करीब 31 स्टेशन हैं, जहां नई दरें लागू हो चुकी हैं। इनमें मैनिट, नीलबड़, होशंगाबाद रोड और बैरागढ़ रोड जैसे इलाके शामिल हैं।
इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई जिलों में CNG का रेट पहले से ही 97 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रहा है।
पिछले छह महीनों में प्रदेश भर में CNG के दाम करीब 10 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं। जून में औसत रेट लगभग 94.55 रुपये किलो था, जो अब 97.50 रुपये तक पहुंच गया है। त्योहार के मौके पर यह बढ़ोतरी आम लोगों, खासकर CNG वाहन चलाने वालों के बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।