भोपाल में ईद मिलादुन्नबी पर निकले दो विशाल जुलूस, अशोका गार्डन-मंगलवारा से गूंजा भाईचारे का पैगाम

हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को राजधानी में दो अलग-अलग इलाकों से बड़े जुलूस निकाले गए। मंगलवारा और अशोका गार्डन से शुरू हुए इन चल समारोहों में हजारों लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन में भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

मंगलवारा क्षेत्र का मुख्य जुलूस दोपहर करीब दो बजे छावनी के भारत टॉकीज से रवाना हुआ। यह सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, इस्लामपुरा, बड़े मास्टर तिराहा, बुधवारा, इब्राहिमपुरा, मोती मस्जिद और पीरगेट होते हुए इमामी गेट चौराहे पर पहुंचा। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के तत्वावधान में निकले इस जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के दल भी शामिल थे। उन्होंने पारंपरिक कला और शौर्य के प्रदर्शन पेश किए।

दूसरा जुलूस अशोका गार्डन से निकला। इसका मार्ग पुष्प नगर पुलिया, ऐशबाग रोड, सोनिया कॉलोनी, परिहार चौराहा, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर ओवरब्रिज से होता हुआ जिंसी चौराहे पर समाप्त हुआ।

दूसरा जुलूस अशोका गार्डन से निकला। इसका मार्ग पुष्प नगर पुलिया, ऐशबाग रोड, सोनिया कॉलोनी, परिहार चौराहा, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर ओवरब्रिज से होता हुआ जिंसी चौराहे पर समाप्त हुआ।

आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि शहर की साझा संस्कृति और अमन-चैन का प्रतीक है। जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए और लोग बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए।