कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर लगभग तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन उनकी कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हुए कथित हमले में आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर किया गया।
CJP के प्रमुख प्रवक्ताओं में सौरव दास और आशुतोष रांका थाने पहुंचे। उनके साथ कई समर्थक भी मौजूद थे। थाने के बाहर नारेबाजी हुई। बैठक में निशु आजाद स्वयं भी शामिल रहीं। आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद ने भी समर्थन में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का साथ दिया।
पुलिस की प्रतिक्रिया
थाने के अंदर पुलिस अधिकारियों और सीजेपी प्रतिनिधियों के बीच करीब तीन घंटे चर्चा चली। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएंगी और 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की जाएगी। इस आश्वासन के बाद सीजेपी ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
CJP नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम बात स्वीकार करने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। निशु आजाद ने भी न्याय की मांग दोहराई।