मराठा इतिहास-विरासत को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान: शिवाजी के 12 किले वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल

Shivaji’s 12 forts included in World Heritage Site: छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े 12 ऐतिहासिक किलों को अब यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। ये किले मराठा साम्राज्य की मजबूत सैन्य रणनीति और वास्तुकला का प्रतीक माने जाते हैं। इनमें महाराष्ट्र के 11 किले हैं। वहीं, तमिलनाडु का एक जिंजी किला भी सूची का हिस्सा है। सभी किले 17वीं से 19वीं सदी के बीच बने थे। महाराष्ट्र के 11 किलों में सिंधु और शिवनेरी जैसी किले शामिल हैं। रायगढ़ दुर्ग जहां छत्रपति शिवाजी का राजतिलक हुआ था, भी इस सूची में है। इसके अलावा सालहेर, लोहगढ़, खंडेरी, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजय दुर्ग किले शामिल हैं।

सुशासन की मिसाल: पीएम

इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने लिखा कि हम सभी भारतीय गदगद हैं। जब हम मराठा साम्राज्य के गौरव की बात करते हैं, तो यह केवल एक साम्राज्य नहीं, बल्कि एक ऐसी विरासत है जो सुशासन, अद्वितीय सैन्य रणनीति, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक न्याय की मिसाल रही है। मैं सभी से आह्वान करता हूं कि वे इन ऐतिहासिक किलों को देखने और मराठा साम्राज्य की गौरवशाली विरासत को नजदीक से जानने का अनुभव करें।

भारत की कुल 44 धरोहर

पेरिस में यूनेस्को की 47वीं बैठक में इस लिस्ट का ऐलान किया गया। अब भारत की कुल 44 धरोहर वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हो गई हैं।