छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रावसवाही में चल रहे कबड्डी मैच के दौरान अचानक आए आंधी-तूफान ने मातम मचा दिया। खेल मैदान में लगाया गया टेंट उड़कर 11 केवी की बिजली लाइन से टकरा गया। करंट प्रवाहित होते ही टेंट का हिस्सा खिलाड़ियों पर गिरा और करंट की चपेट में आने से तीन कबड्डी खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान गिरी बिजली
ग्राम रावसवाही में नाइट कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। आयोजकों ने खेल मैदान में बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाया था। शनिवार रात कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान तेज आंधी-तूफान आया। आंधी की वजह से टेंट उखड़कर ऊपर से गुज़र रही 11 केवी की बिजली लाइन से टकरा गया। लाइन से टकराते ही टेंट में करंट दौड़ गया और नीचे मौजूद खिलाड़ी इसकी चपेट में आ गए।
इस हादसे में शिवम दास (16 वर्ष), सुविलाल मरकाम (25 वर्ष) व एक अन्य घायल का इलाज जारी है सतीशकुमार नेताम (24 वर्ष), श्याम नेताम (25 वर्ष), सुनील शोरी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। सतीशकुमार नेताम (24 वर्ष), श्याम नेताम (25 वर्ष), सुनील शोरी (25 वर्ष) सभी कोंडागांव जिले के रहने वाले थे
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सभी को विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन खिलाड़ियों को मृत घोषित कर दिया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती ने बताया कि तीन घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है।
बिजली लाइन के नीचे था टेंट
विश्रामपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि आयोजकों ने बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाया था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत पर आयोजकों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।
गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले ही आयोजकों को बिजली लाइन के नीचे टेंट न लगाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद आयोजन समिति ने लापरवाही बरती। एक ग्रामीण युवा ने कहा, “हमने टेंट यहां लगाने से मना किया था, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं मानी। अब तीन परिवार उजड़ गए।”
भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम पहुंचे ग्रामीण अस्पताल।
घटना की खबर मिलते ही जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह हादसा दिल दहला देने वाला है। “हम शासन से मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और घायलों को हर संभव सहायता दिलाने की मांग करेंगे।”
जिला पंचायत सदस्य रामचरण शोरी ने भी घटना को दुखद बताते हुए कहा कि खेल से जुड़े युवाओं के साथ ऐसा हादसा होना बेहद पीड़ादायक है।
विश्रामपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि आयोजकों ने बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाया था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत पर आयोजकों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।
यह हादसा केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे इलाके का दर्द बन गया है। अब सवाल उठ रहा है कि जब ग्रामीणों ने पहले ही चेतावनी दी थी, तो आखिर क्यों आयोजन समिति ने ऐसी लापरवाही की?