करवाचौथ का व्रत सनातनी महिलाओं के लिए विशेष महत्व रहता है। कवराचौथ के लिए मार्केट में महिलाओं की खरीदारी करने के लिए खासी रौनक बढ़ गई है। करवा से लेकर साड़ी, श्रृंगार सामग्री व ज्वेलर्स की दुकानों पर ग्राहकी शुरू हो गई है। करवाचौथ नजदीक आते ही मार्केट में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं जगह- जगह करवा, छलनी के साथ पूजन की सामग्री खरीदती दिखने लगी हैं। इसके अलावा साड़ी की दुकानों पर भी ग्राहकी बढ़ गई है।
खास बात यह है की करवाचौथ के लिए ब्यूटी पार्लर मे एडवांस बुकिंग भी हो रही है और साथ ही साथ करवाचौथ की पूजन सामग्री का सेट बनाकर बेची जा रही है।
जो दुकानदार करवा का सेट बनाकर बेच रहे हैं उनकी कीमत 70 से 100 रुपए तक का करवा चौथ सेट बेच रहे हैं। इसमें करवा, छलनी संक, किताब और दो पूजन की पैकेट शामिल हैं। बाजार मे इसके अलावा अलग से डेकोरेटेड छलनी 100 से लेकर 150 रुपए का बिक रहा है। ज्वेलरी की दुकानों पर सोना-चॉदी के भाव में तेजी के चलते अपनी-अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अंगूठी,बिछुडी की बिक्री हो रही है।
चल पड़ी साड़ी की दुकानें
बाजार की साड़ी दुकानों पर साड़ी की खरीददारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी है। मार्केट में जितनी भी साड़ी विक्रेताओं की दुकानें हैं करीब सभी दुकानों पर महिलाएं साड़ी खरीदती दिख रही हैं। करवाचौथ 10 अक्टूबर को है। इसके पहले ही बाजार की साड़ी दुकानें चल पड़ी हैं। मंगलवार को स्थानीय व नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से आयीं महिलाओं की खासी भीड़ साड़ी दुकानों पर देखी गई। साड़ी विक्रेता अतुल जैन ने बताया कि उनकी साड़ी दुकान पर 400 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक की साड़ी भिन्न-भिन्न किस्म की उपलब्ध हैं। महिलाएं करवाचौथ के लिए अपनी-अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार साड़ी खरीद रही हैं।
श्रृंगार सामग्री व बैगल स्टोर पर भी बड़ी ग्राहकी
करवाचौथ निकट आते ही नगर की श्रृंगार सामग्री व बैंगल स्टोर भी चल पड़े हैं। जहां महिलाएं मेंहदी, श्रृंगार का सामान खरीदने महिलाएं पहुंच रही हैं। इसके अलावा बैंगल स्टोर की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई हैं। जहां महिलाएं स्टोर्स पर उपलब्ध नई-नई डिजाइन की चूड़ियां खरीदने पहुंच रही हैं।
सोना-चांदी मे तेजी से ग्राहकी प्रभावित
सोना-चांदी के भाव में खासा उछाल आने से आभूषणों की ब्रिकी पर असर पड़ा है। ज्वेलर्स विक्रेता महेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को सोना का भाव 1 लाख 23 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी का भाव डेढ लाख रुपए किलो है। जिससे सोना-चांदी से बने आभूषणों की ब्रिकी प्रभावित हुई है। करवचौथ के लिए महिलाएं कम वजनी चॉंदी की बिछुडी व सोना से बनी कम में कम वजन की अंगूठी व हार की डिमांड कर रही हैं। सबसे अधिक ब्रिकी चांदी कीबिछुडी की हो रही है।
खरीदती दिखने लगी हैं। इसके अलावा साड़ी की दुकानों पर भी ग्राहकी बढ़ गई है। खास बात यह है कि करवाचौथ के लिए ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग भी हो रही है। खास बात यह है कि इस बार करवाचौथ की पूजन सामग्री का सेट बनाकर बेची जा रही है।