ग्वालियर में आयुष विभाग का छापा: 300 डिब्बे नकली ‘बॉडी ग्रोथ पाउडर’ जब्त; लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी चल रहा था खेल

ग्वालियर के थोक दवा बाजार में नकली आयुर्वेदिक दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट्स की अवैध सप्लाई के खिलाफ आयुष विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जिला आयुष अधिकारी डॉ. भरत उज्जैनिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने एक वाहन (MP 07 CK 8662) को रोककर ‘एडवांस बॉडी ग्रोथ पाउडर’ के 300 नकली डिब्बे बरामद […]