दामाद के हमले में ससुर की मौत सास और पत्नी घायल

गंजबासौदा: विदिशा जिले के मुकुंदपुर थाना के अंतर्गत एक दामाद ने ससुराल में रह रही पत्नी और सास-ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस घटना में 50 वर्षीय ससुर घनश्याम पिता नारायण सिंह कुर्मी की मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय दामाद संजय गौर उर्फ संजय कुर्मी की 35 वर्षीय पत्नी रश्मी कुर्मी और 50 वर्षीय सास ऋषि बाई घायल हो गई। […]