संजय टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव का शुभारंभ, वन्यजीव संरक्षण का संदेश

सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले स्थित संजय टाइगर रिजर्व में बुधवार से 15 दिवसीय हाथी महोत्सव की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम का उद्घाटन धौहनी विधायक ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। परंपरा के अनुसार हाथियों का स्वागत गन्ना, नारियल और मिठाई खिलाकर किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का उल्लास देखने को मिला। […]