जयशंकर ने आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की अपील की; द्विपक्षीय व्यापार ₹58,000 करोड़ के पार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली में पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की। इस बैठक में भारत ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर अपनी पुरानी चिंताओं को दोहराया और पोलैंड से आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ (शून्य सहिष्णुता) की नीति अपनाने का आग्रह किया। […]