गुजरात के कच्छ में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, 7 मजदूरों की जान गई

आज सुबह गुजरात के कच्छ जिले में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। खावड़ा स्थित रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के अंदर मजदूरों को ले जा रही बोलेरो कैम्पर और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीस से ज्यादा लोग घायल हुए। […]