मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ये बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है जिस वजह से श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर और आसपास के क्षेत्रों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे है।
राजस्थान से टूटा संपर्क, श्योपुर-बांरा हाइवे पर जलभराव
जिले में बीते 4 दिन से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण पार्वती नदी उफान पर है और कई गाँवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। साथ ही श्योपुर- बांरा हाइवे के जाम होने से राजस्थान से भी संपर्क टूट गया है। श्योपुर में कुहंजापुर पुलिया के टूटने से दोनों के बीच संपर्क टूट चुका है। ऐसे में SDERF की टीमें लगातार राहत बचाव के कार्यों में लगी है।
कई गांव का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क
श्योपुर के लगभग 13 गाँवो से जिला मुख्यालय का संपर्क टूट चुका है। ऐसे में अब इन गाँवो में न तो बिजली है और न ही मोबाइल नेटवर्क जो इलाकें को लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बन रहा। वहाँ के लोगों से अब आपातकाल में भी संपर्क नहीं किया जा पा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से भी अभी तक श्योपुर के लिए कोई राहत के आसार नहीं बताए गए है।
स्कूल में भरा पानी, कई शिक्षकों के फँसे होने की आशंका
इसके साथ ही शिवपुरी जिले के कोलारास में ज्ञान स्थली स्कूल में भी पानी भर गया है। इस कारण स्कूल में कई शिक्षको के फँसे होने की संभावना जताई गई। ऐसे में SDRF की टीमें रेस्कयू के काम में लगी है। वहीं शिवपुरी में ही एक घर में बिजली गिरने से खिड़कियों में दरारे आ गई। वहीं मुंगावली में लगातार हो रही बारिश का पानी कई घरों में घुस गया और बाढ़ आ गई।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर राजस्थान, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है और जिस कारण इसका मध्य प्रदेश के कई इलाको में असर पड़ रहा जिस कारण यहां बारिश से राहत के कम आसार नजर आ रहे है। ऐसे में यही कारण है कि एमपी के राजस्थान से सटे इलाकों में अबतक औसत 115 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।