Skin Disease in MP: शहर में स्कीन संबंधी एक बीमारी से लोग परेशान हैं। इससे अस्पतालों में इनकी भीड़ देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार इस बीमारी में त्वचा पर पपड़ीदार, खुजलीदार और लाल धब्बे होते हैं। इसे आमतौर पर सोरायसिस बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी ठंडी में ज्यादा होती है। लेकिन, अभी बदलते मौसम में भी इसका असर देखा जा रहा है। शहर के सरकारी अस्पतालों की बात करें तो प्रतिदिन 60 से 70 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा एम्स भोपाल में रोज 20 मरीज तक पहुंच रहे हैं। सोरायसिस एक सामान्य पुरानी त्वचा रोग है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह दीर्घकालिक बीमारी है। यह अति सक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली से होती है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं पर हमला करती है, जिससे सूजन और तेजी से कोशिका परिवर्तन होता है। त्वचा विशेषज्ञ डॉ. मनीष खंडारे बताते हैं कि किसी-किसी को सर्दियों में सोरायसिस बहुत अधिक बढ़ जाती है। लेकिन यह किसी भी मौसम में हो सकती है। ओपीडी में हर दिन इसके बहुत मरीज आते हैं। इसे बचने के लिए त्वचा को हाइड्रेट रखना चाहिए। गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और धूप से बचना चाहिए।
बचाव जरूरी
इससे त्वचा पर पपड़ीदार, खुजलीदार और लाल धब्बे होते हैं। अब तक इसका कोई उपचार नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को कम करने के उपचार उपलब्ध हैं। यह एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलती है। यह तनाव, संक्रमण, अधिक धूप में रहने और कुछ दवाओं से बढ़ती है।