मॉडर्न लाइफस्टाइल में देर रात तक जागना एक सामान्य आदत बनती जा रही है, जो धीरे-धीरे दिमाग के लिए जहर की तरह काम कर सकती है। अगर आप भी देर रात तक फोन, लैपटॉप या टीवी में डूबे रहते हैं, तो सावधान हो जाइए यह आदत आपके ब्रेन हेल्थ को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।
रात को सोते समय दिमाग खुद को साफ और ठीक करने का काम करता है। अगर नींद पूरी न हो, तो यह प्रक्रिया रुक जाती है, जिससे याददाश्त, फोकस और सोचने की क्षमता पर असर पड़ता है।
नींद की कमी से बढ़ता है तनाव हार्मोन
नींद न मिलने पर शरीर में कॉर्टिसोल नामक तनाव हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे मस्तिष्क में सूजन हो सकती है और मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जैसे एंग्जायटी, डिप्रेशन और क्रॉनिक थकान।
सर्केडियन रिदम होता है डिस्टर्ब
हमारा शरीर एक सर्केडियन क्लॉक के अनुसार काम करता है जो नींद और जागने का चक्र नियंत्रित करता है। देर रात जागने से यह क्लॉक असंतुलित हो जाती है जिससे आपकी पूरी मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है और अगला दिन भी थकावट और चिड़चिड़ेपन में गुजरता है।
याददाश्त और सोचने की क्षमता पर असर
नींद के दौरान दिमाग दिनभर की जानकारी को प्रोसेस करता है और यादों को स्टोर करता है। अगर आप देर रात तक जागते हैं और पूरी नींद नहीं लेते, तो दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता, जिससे याददाश्त पर असर पड़ता है।
फिक्स करें सोने और जागने का समय
हर दिन एक निश्चित समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं। इससे सर्केडियन रिदम बैलेंस में रहता है और दिमाग को पूरा आराम मिलता है। सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल, लैपटॉप या टीवी जैसी स्क्रीन से दूरी बनाएं। इससे मेलाटोनिन हार्मोन बेहतर तरीके से काम करता है, जो नींद के लिए जरूरी है। रात के समय तला-भुना या भारी भोजन करने से नींद में बाधा आती है। हल्का और सुपाच्य खाना खाएं जिससे पाचन आसान हो और नींद अच्छी आए। बेडरूम का माहौल शांत, अंधेरा और ठंडा रखें। आप चाहें तो सोने से पहले किताब पढ़े या मेडिटेशन करें ताकि