एपल ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पतला आईफोन, नए एयरपॉड्स और वॉच सीरीज भी पेश

क्यूपर्टिनो: टेक दिग्गज एपल ने अपने वार्षिक इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए, जिनमें सबसे खास रहा कंपनी का अब तक का सबसे पतला आईफोन – iPhone Air, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इस प्रीमियम डिवाइस की शुरुआती कीमत ₹1.20 लाख रखी गई है।

आईफोन 17 सीरीज

इवेंट में कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी पेश किए। प्रो मैक्स वैरिएंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत ₹82,900 तय की गई है। सभी मॉडल्स 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और 19 सितंबर से बिक्री शुरू होगी।

एपल ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट लाइनअप को भी अपग्रेड करते हुए AirPods 3 Pro लॉन्च किए। यह डिवाइस रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर और हार्ट रेट सेंसर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें दुनिया का सबसे एडवांस्ड इन-ईयर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। इसकी कीमत ₹25,900 रखी गई है।

वॉच लाइनअप हुआ और दमदार

एपल ने स्मार्टवॉच कैटेगरी में Watch SE 3, Watch Series 11 और Watch Ultra 3 पेश की हैं।

  • Watch SE 3 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है और इसकी शुरुआती कीमत ₹25,900 है।
  • Watch Series 11 में 24 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है, कीमत ₹46,900 से शुरू।
  • Watch Ultra 3 में सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर जोड़ा गया है, जिससे ऑफ-ग्रिड कम्युनिकेशन संभव होगा। इसकी कीमत ₹89,900 है।

सभी नए डिवाइस iOS 26 और अपडेटेड OS26 के साथ आएंगे। कंपनी का दावा है कि नया सॉफ्टवेयर यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मूथ और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देगा।