नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025: राष्ट्रपति के हाथों शाहरुख-रानी सहित कई सितारों का होगा सम्मान

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आज यानी 23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगी। प्रसारण मंत्रालय ने 1 अगस्त को ही 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी थी। विजेताओं की सूची में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार शामिल हैं। आइए समारोह की मुख्य बातों और विजेताओं की सूची पर एक नज़र डालते हैं।

किन को मिलेग अवॉर्ड

वॉलीवुड किंग शाहरुख खान को फिल्म जवान और अभिलेता विक्रांत मैसी को12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा, वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे पर बेस्ट एक्ट्रेस दिया जाएगा। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड कटहल को और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड12वीं फेल को मिलेगा। शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर और पीवीएनएस रोहित को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया जाएगा। बेस्ट डायरेक्टर: द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)

बेस्ट कन्नड़ फिल्म का अवॉर्ड फिल्म द रे ऑफ होप दिया जाएगा और बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड फिल्म भगवंत केसरी को मिलेगा। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को बेस्ट लोकप्रिय फिल्म, वहीं बेस्ट तमिल फीचर फिल्म पार्किंग और बेस्ट गुजराती फिल्म का अवॉर्ड फिल्म वश दिया जाएगा