Vinayaka Chaturthi: नवरात्रि में कब है विनायक चतुर्थी, इस शुभ मुहूर्त में पर करें गणपति बप्पा की पूजा

हिंदू पंचांग में आश्विन माह को अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह महीना देवी दुर्गा को समर्पित है और शारदीय नवरात्रि की शुरुआत का प्रतीक है। नवरात्रि के दौरान, भक्तजन देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की भक्ति और विश्वास के साथ पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। इसी महीने के शुक्ल पक्ष में विनायक चतुर्थी भी आती है, जिस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन लोग विभिन्न उत्सवों में सफलता की कामना करते हैं और देवी दुर्गा के साथ-साथ भगवान गणेश की भी पूजा करते हैं। तो आइए जानें कि शारदीय नवरात्रि में विनायक चतुर्थी कब पड़ती है, शुभ मुहूर्त और शुभ समय क्या हैं।

कब है विनायक चतुर्थी

धार्मिक परंपरा के अनुसार, विनायक चतुर्थी हर महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के बाद मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व 25 सितंबर को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर, भक्त भगवान गणेश के साथ देवी दुर्गा की भी पूजा करेंगे।

शुभ मुहूर्त और तिथि

चतुर्थी तिथि की शुरुआत 25 सितंबर 2025, सुबह 07:06 मिनट पर होग और चतुर्थी तिथि का समापन 26 सितंबर 2025, सुबह 09:33 मिनट पर होगा। पूजा का उत्तम समय 25 सितंबर को दिनभर शुभ माना गया है, विशेषकर सुबह और शाम का समय गणेश पूजन के लिए श्रेष्ठ रहेगा।

पूजा की विधि

विनायक चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। फिर पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। और फिर एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। गणेश जी को अक्षत, दूर्वा, रोली, और सिंदूर अर्पित करें। भगवान को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। पूजा के बाद गणेश चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती करें।