MP पुलिस में ASI और सूबेदार भर्ती 2025: 500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 3 अक्टूबर से करें आवेदन

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सूबेदार और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा कुल 500 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इच्छुक उम्मीदवार 3 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

MP Police ASI & Subedar Vacancy 2025: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
प्राधिकरण का नामकर्मचारी चयन मंडल, भोपाल
पदों की संख्या500
आवेदन शुरू होने की तिथि3 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2025
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://esb.mp.gov.in/

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

दोनों पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
सूबेदार (Subedar)मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास। पॉलिटेक्निक/आईटीआई/समकक्ष से शॉर्ट-हेंड किया होना चाहिए। CPCT सर्टिफिकेट (हिंदी टाइपिंग के साथ) और कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य।
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI)मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं पास। CPCT सर्टिफिकेट (हिंदी टाइपिंग के साथ) और कंप्यूटर ऑपरेटिंग प्रोग्राम में 1 साल का सर्टिफिकेट अनिवार्य।

आयु सीमा (Age Limit) और आवेदन शुल्क

सामान्य आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष।

आरक्षित वर्ग (महिलाएं/SC/ST/OBC): अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी (पुरुष SC/ST/OBC के लिए 38 वर्ष, सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 38 वर्ष)।

आवेदन शुल्क:

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹500

एससी/एसटी/PWD: ₹250

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

चयन प्रक्रिया: 

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

वेतनमान (Salary):

सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक: ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रति माह।

सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय): ₹19,500 से ₹62,000 प्रति माह।

इसके अलावा, समय-समय पर शासन द्वारा स्वीकृत अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं