बरेली: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार, लूटी गई पिस्तौल बरामद, तौकीर रजा पर साजिश का आरोप!

बरेली में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेजी से जारी है। बुधवार को सीबीगंज थाना क्षेत्र में बंडीया नहर के पास पुलिस और दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने दो खूंखार अपराधियों, इदरीस और इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने इनके कब्जे से एसपी सिटी के गनर से छीनी गई पिस्तौल भी बरामद की।मुठभेड़ में पकड़े गए खतरनाक अपराधीपुलिस के अनुसार, इदरीस और इकबाल ने हिंसा के दौरान पथराव और फायरिंग की थी। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस पर भी जानलेवा हमला किया था। जब पुलिस ने बंडीया नहर के पास इनका पीछा किया, तो दोनों ने भागने की कोशिश में पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को घायल कर दबोच लिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।आरोपियों का आपराधिक इतिहासपकड़े गए इदरीस का ताल्लुक शाहजहांपुर से है और उसके खिलाफ पहले से 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इकबाल के खिलाफ भी 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों शाहजहांपुर से बरेली में हिंसा फैलाने के इरादे से आए थे। इदरीस के पास से एक एंटी-फ्लेयर गन भी मिली है।गिरफ्तारियों की संख्या 75 तक पहुंचीइस कार्रवाई के बाद बरेली हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 75 हो गई है।

पुलिस का दावा है कि तौकीर और उनके सहयोगियों ने इस हिंसा की योजना पहले से बनाई थी। पुलिस को पहले ही संकेत मिले थे कि प्रदर्शन के बहाने माहौल बिगाड़ा जा सकता है, लेकिन भीड़ ने हिंसा का रास्ता चुना। इसके बाद पथराव और गोलीबारी शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक चली। इस मामले में 3000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें कई नामजद और अज्ञात आरोपी शामिल हैं।