सेवढ़ा विधायक की धमकी, 3 दिन में मंदिर खाली करो वरना.…

विवादों में रहने वाले दतिया की सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर राधावल्लभ मंदिर परिसर को खाली कराने की
धमकी दी है। फरियादी मनोज गुप्ता ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत की है, हालांकि एसपी सूरज वर्मा ने उन्हें इस तरह की शिकायत मिलने से इंकार नहीं हैं।

एसपी सूरज वर्मा, बोले- “मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। जहां पर आवेदन दिया होगा, वो देख रहें होंगे।”

सूत्रों की मानी जाए तो मनोज गुप्ता ने पुलिस को की शिकायत में बताया है कि उनके परिवार की तीन-चार पीढ़ियां ठाकुर राधावल्लभ मंदिर परिसर में रह रही है। यहां से मकान खाली कराने को लेकर विधायक उन्हें धमका रहे हैं। पांच अक्टूबर तक मकान खाली करने का कहा गया है। उन्होंने दावा किया कि पूरा धमकी का पूरा घटनाक्रम मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में कैद है, जिसकी फुटेज और फोटो पुलिस को सौंप दी गई है। करीब दो माह पहले विधायक ने आरोप लगाया था कि सेवढ़ा में जुआ, सट्टा और लूट की वारदातें बढ़ रही हैं और पुलिस सिर्फ तमाशा देख रही है। अगर हालात नहीं सुधरे तो वे आंदोलन करेंगे।