अपर लेक के सीमांकन के चलते FTL 1666.80 पर रखने की मजबूरी

भोपाल: राजधानी और सीहोर क्षेत्र में हुई में कल की बारिश ने एक बार फिर भदभदा डेम के एक गेट खोले गये लेकिन इसको कुछ समय बाद ही बंद करदिया गया। इस समय जिला प्रशासन और नगर निगम की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बड़े तालाब की सरहदका सीमांकनकराया जा रहा हैऔरइसके चलते निगम को इसका वाटरलेवल 1666.80 पर पानी को स्टोर करनापड़ रहा है। इससे पहले जैसे ही पानी एफटीएल तक पहुंचता था तो गेट खोल दिये जाते थे लेकिन इस बार पानी जब एफटीएल से अधिक हुआ तब गेट खोले गये। बड़े तालाब का सीमांकन की स्थिति काफी धीमी है। इसकी वजह त्यौहारी सीजन भी है और उसमें जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगी हैं। लेकिन इसके पहले चरणमें तालाब की सरहद के 4.9 किमी में मैरिज गार्डन, फार्म हाउस व ग्रीन बेल्ट के अंदर कब्जे चिन्हित किये गये हैं। आने वाले दिनों मेंं कार्रवाई हो सकती है।

अधिकतर मुनारें गायब अवैध प्लॉटिंग हो रही

हालत यह है कि प्रेमपुरा के पास बड़े तालाब के किनारे एक तरफ वाइल्ड कैफे बना हुआ है। तालाब के दूसरी ओर बड़ी संख्या में फार्म हाउस बने हैं। सूरज नगर की ओर धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग भी हो रही है। यहां फार्म हाउस सहित 4 अन्य बड़े निर्माण नजर आ रहे हैं। अधिकांश एफटीएल से सटाकर बनाए जा रहे हैं। यहां दो तरह की मुनार लगी हैं। एक पर बीएमसी लिखा है, दूसरी बिना पहचान वाली। अधिकांश पॉइंट से मुनारें गायब भी हैं। तालाब से सटकर कई फैक्ट्री भी संचालित हो रही हैं। अब इन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।